{"_id":"6a16f5c127867d46560273aa","slug":"crush-barriers-broken-due-to-debris-dumping-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-118751-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: मलबा डंपिंग से क्रश बैरियर टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: मलबा डंपिंग से क्रश बैरियर टूटे
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Wed, 27 May 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय राजमार्ग-107 पर सिल्ली, गंगतल व आसपास के क्षेत्रों में अवैध तरीके से मलबा डंप किए जाने से राजमार्ग की संपत्ति को नुकसान पहुंचने का मामला सामने आया है। मलबा डंपिंग के कारण क्रश बैरियर टूट गया जिससे मानसून के दौरान खतरा बढ़ने की आशंका है।
एनएच के अधिशासी अभियंता ओंकार पांडेय ने बताया कि सिल्ली और गंगतल क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर अवैध डंपिंग की शिकायतें मिली हैं। वहीं रामपुर क्षेत्र में भी मलबे के कारण क्रैश बैरियरों को नुकसान पहुंच रहा है। वहीं सिल्ली क्षेत्र में डंप किए गए मलबे में गेबियन वायर के टुकड़े भी पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी। संवाद