{"_id":"69908120f30c8faf450ed133","slug":"date-of-opening-doors-of-kedarnath-will-be-announced-today-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-116865-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: ओंकारेश्वर मंदिर में आज घोषित होगी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: ओंकारेश्वर मंदिर में आज घोषित होगी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sat, 14 Feb 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
महाशिवरात्रि के लिए सज रहा ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ - संवाद
विज्ञापन
- तैयारियां पूरी, आयोजन को लेकर मंदिेर को भव्य रुप से सजाया गया
ऊखीमठ। महाशिवरात्रि के महापर्व पर भगवान श्री केदारनाथ जी के कपाट खुलने की तिथी निश्चित किए जाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर परिसर को भव्य रुप से फूलों से सजाया गया है। केदारनाथ के रावल जगद्गुरु भीमाशंकर लिंग ऊखीमठ पहुंच चुके हैं जिनकी मौजूदगी में कपाट खोलने की तिथी निश्चित की जाएगी। आज रविवार को पंच केदार गद्दीस्थल महाशिवरात्रि के पर्व पर भगवान श्री केदारनाथ जी के कपाट खोलने की तिथी पंचाग गणना के अनुसार निश्चित की जाएगी। मंदिर समिति के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी युद्धवीर पुष्पवाण ने बताया की प्रातः नोै बजे से कपाट खोलने की तिथी हक हकूकधारियों, जनप्रतिनिधियों, पंच पुजारियों, तीर्थ पुरोहितों व केदार सभा के सदस्यों की मौजूदगी में निश्चित की जाएगी जिसके लिए मंदिर समिति ने सभी तैयारियां पूरी कर लीं हैं। मंदिर समिति के वरिष्ठ पुजारी शिवशंकर लिंग ने बताया की मुजफ्फरपुर नगर निवासी डाॅ अभिनव सुशील के सौजन्य से मंदिर परिसर को विभिन्न प्रजाती के साढ़े नौ क्विंटल फूलों से सजाया गया है। स्थानीय लोगों एंव केदारनाथ यात्रा मार्ग पर व्यवसाय करने वाले कारोबारीयों में कपाट खोलने की तिथी को लेकर खासा उत्साह बना हुआ है। इसके बाद इस वर्ष की केदारनाथ यात्रा की तैयारियां भी शुरु हो जाएंगी।
Trending Videos