{"_id":"699082ad5173e856e706885e","slug":"forest-workers-are-trying-to-control-the-fire-in-the-kedarghati-rail-beat-forests-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-116867-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: केदारघाटी के रेल बीट के जंगलों में लगी आग, वनकर्मी पा रहे काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: केदारघाटी के रेल बीट के जंगलों में लगी आग, वनकर्मी पा रहे काबू
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sat, 14 Feb 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- लाखों की वन संपदा खाक
गुप्तकाशी। केदारनाथ वन्य जीव अभ्यारण्य क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले केदारघाटी के जंगलों में भीषण आग लगी है। जंगलों में भीषण आग लगने से लाखों की वन संपदा खाक हो गई है। वन्य जीव-जंतुओं के जीवन पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं। जानकारी के अनुसार केदारनाथ वन्य जीव अभ्यारण्य के ग्राम तोषी व न्यालसू रामपुर के समीप स्थित जंगल में शुक्रवार शाम से भीषण आग लगी हुई है। आग इतनी भीषण है कि सुरम्य मखमली बुग्यालों तक पहुंच कर उन्हें नुकसान पहुंचा सकती है।
इधर, केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग की ओर से जंगलों में लगी आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए हैं। शनिवार प्रातः रेल बीट के न्यालसू रामपुर के समीप स्थित पहाड़ी के जंगलों में भी भीषण आग लगने से वन संपदा खाक हो रही है। केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग रेंज अधिकारी विमल भट्ट ने बताया कि गत शुक्रवार को तोषी के समीप जंगलों में आग लगने सूचना मिलते ही आठ सदस्यीय टीम आग पर काबू पाने के लिए भेज दी गई थी जिनके द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए। वहीं, न्यालसू रामपुर के समीप रेल बीट के जंगलों में लगी आग पर काबू पाने के लिए स्वयं मौके पर पहुंच जंगलों में लगी भीषण आग पर काबू पाने के लिए शनिवार सुबह से ही चार सदस्यीय दल तैनात किया गया है। वन कर्मियों की ओर से अधिकांश हिस्सों में लगी आग पर काबू पा लिया गया है मगर एक तरफ चट्टानी इलाका होने के कारण आग पर काबू पाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।
Trending Videos