सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Senior pilgrim priest of KedarnathSrinivas Posti passes away

Rudraprayag News: केदारनाथ धाम के वरिष्ठ तीर्थपुरोहित श्रीनिवास पोस्ती का निधन, कुंड में आज अंत्येष्टि

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 15 Feb 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
Senior pilgrim priest of KedarnathSrinivas Posti passes away
विज्ञापन
- प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से लेकर मोदी तक थी उनकी पहचान
Trending Videos

गुप्तकाशी। केदारनाथ धाम के प्रमुख वरिष्ठ तीर्थपुरोहित, बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य एवं पूर्व केदारनाथ नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीनिवास पोस्ती (76) का गुप्तकाशी लंबगोंडी स्थित निवास पर हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वे शिवरात्रि के अवसर पर ओंकारेश्वर मंदिर में केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषणा के लिए दिल्ली से घर आए थे। उनकी अंत्येष्टि सोमवार को कुंड स्थित पैतृक घाट पर होगी। निधन से केदार घाटी, तीर्थपुरोहित समाज और श्रद्धालुओं में शोक की लहर है।
प्रतिष्ठित पोस्ती परिवार से जुड़े श्रीनिवास पोस्ती दशकों तक धाम की परंपराओं, पूजा-अर्चना और तीर्थयात्रियों की सेवा में सक्रिय रहे। वर्ष 2013 की केदारनाथ आपदा के दौरान भी उन्होंने धाम की रक्षा और पुनर्निर्माण में भूमिका निभाई। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और नरेंद्र मोदी के साथ केदारनाथ प्रवास की स्मृतियों को साझा किया था तथा उनकी उपस्थिति में कई धार्मिक कार्यक्रम संपन्न कराए। वे गर्भगृह स्वर्ण मंडन सहित तीर्थपुरोहितों के अधिकारों और परंपराओं के संरक्षण के मुद्दों पर मुखर रहे और कपाट खुलने व अन्य धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते थे। उनके निधन पर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल और बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने घर पहुंचकर शोक व्यक्त किया। मंदिर समिति के मुख्य कार्य अधिकारी विजय प्रकाश थपलियाल, उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण, तीर्थ पुरोहित अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, सदस्य प्रहलाद पुष्पवान, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप बगवाड़ी, प्रमुख पंकज शुक्ला, दायित्वधारी चंडी प्रसाद भट्ट, महिला आयोग उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत, पूर्व प्रमुख ममता नौटियाल, सुबोध बगवाड़ी, आलोक बगवाड़ी और बचन सिंह पंवार सहित अनेक लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed