सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Deeksha stood first and Antar stood second

Rudraprayag News: दीक्षा ने प्रथम और अंतर रहे द्वितीय

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Tue, 24 Mar 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
Deeksha stood first and Antar stood second
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में आयोजित विकसित भारत युवा संसद 2026 में युवाओं ने लोकतंत्र और आपातकाल जैसे विषयों पर विचार रखे। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. कैलाश चंद्र दुदपुरी ने की। इस दौरान हुई प्रतियोगिता में जिले भर के महाविद्यालयों, आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों के 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के छात्रों ने हिस्सा लिया। वहीं आपातकाल के 50 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख विषय पर प्रतिभागियों ने तीन मिनट में विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में दीक्षा ने प्रथम, अंतर ने द्वितीय, अंजलि नेगी ने तृतीय, अभिषेक आर्य ने चतुर्थ और सूरज ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। चयनित प्रतिभागी अब राज्य स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। संचालन और समन्वय नोडल अधिकारी डॉ. तनुजा मौर्य और एनएसएस प्रभारी डॉ. विष्णु कुमार शर्मा के निर्देशन में हुआ। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed