सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Demands cancellation of construction and withdrawal of lawsuits

Rudraprayag News: निर्माण निरस्त कराने व मुकदमे वापस लेने की मांग की

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 22 Feb 2026 05:05 PM IST
विज्ञापन
Demands cancellation of construction and withdrawal of lawsuits
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि मंदिर समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मठाधीश योगेश बेंजवाल के नेतृत्व में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा से मुलाकात की। उन्होंने जिलाधिकारी को अगस्त्यमुनि मैदान में प्रस्तावित निर्माण कार्य को निरस्त किए जाने और मुनि महाराज की डोली यात्रा के दौरान हुए मुकदमे को वापस लेने की मांग की। बता दें कि जनवरी में मकर संक्रांति पर क्षेत्र भ्रमण पर आई मुनि महाराज की डोली सैण (मैदान) में जाने पर हुए विवाद के दौरान मैदान के गेट को नुकसान पहुंचा था। इस पर जिला प्रशासन ने विभिन्न धाराओं में संबंधितों पर मुकदमा दर्ज कराया। प्रतिनिधिमंडल ने उक्त घटना में श्रद्धालुओं पर संगीन धाराओं में दर्ज मुकदमों को भी तत्काल वापस लेने की मांग की। जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से संवाद और सहमति के आधार पर समाधान निकालने की अपील की। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन चौहान, नगर सभासद उमा कैंतुरा, पूर्व प्रधान कुंवर लाल आर्य, शाकंभरी खत्री, सतेश्वरी गुंसाई, सुशील गोस्वामी, दीपक बेंजवाल आदि उपस्थित रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed