सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   District executive of UKRAND formed

Rudraprayag News: उक्रांद की जिला कार्यकारिणी का गठन किया

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Fri, 20 Mar 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
District executive of UKRAND formed
विज्ञापन
विनोद को वरिष्ठ और विक्रम को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। स्यालसौड़ चंद्रापुरी स्थित एक होटल में उक्रांद ने नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। उक्रांद जिलाध्यक्ष बलबीर चौधरी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में संगठन में कई सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। नई कार्यकारिणी में विनोद कप्रवाण को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विक्रम सिंह फर्स्वाण को जिला उपाध्यक्ष, हरिभजन भंडारी और दीप प्रकाश भट्ट को जिला महामंत्री तथा महिपाल भंडारी को संगठन मंत्री बनाया गया। वहीं राज किशोर बिष्ट को अगस्त्यमुनि ब्लॉक अध्यक्ष और राय सिंह पंवार को जखोली ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
युवा उक्रांद की कमान रवि राणा को सौंपी गई जबकि गगनदीप रावत को उपाध्यक्ष बनाया गया। महिला प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी वंदना भट्ट को दी गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष बलबीर चौधरी ने कहा कि जल्द कार्यकारिणी का विस्तार भी किया जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय महामंत्री देवेंद्र चमोली, केंद्रीय सचिव पृथ्वी पाल रावत, जितार सिंह जंगवाण, आशुतोष भंडारी, आरती पांडेय, अर्जुन कंडारी, सुबोध नौटियाल, प्रेम सिंह रावत, विपिन विष्ट, राय सिंह रावत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ ही कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed