सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Employment fair to be held from 20th for 500 posts

Rudraprayag News: 500 पदों के लिए 20 से लगेगा रोजगार मेला

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 17 May 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
Employment fair to be held from 20th for 500 posts
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 20 मई को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला सुबह 10 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में होगा जिसमें छह निजी कंपनियां और संस्थान प्रतिभाग करेंगे। रोजगार मेले में कुल 500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया होगी। इसमें अप्रेंटिसशिप, ट्रेनी, तकनीशियन, ईएमटी, ड्राइवर, होटल प्रबंधन, जॉब ट्रेनी सहित विभिन्न पदों के लिए चयन किया जाएगा। टाटा मोटर्स, मुंजाल शोवा लिमिटेड, एकम्स ड्रग्स फार्मा लिमिटेड, 108 आपातकालीन सेवा, टाटा स्ट्राइव कौशल विकास केंद्र और युवा शक्ति फाउंडेशन भर्ती प्रक्रिया में शामिल होंगे। मेले में 8वीं, 10वीं, 12वीं, बीएससी, एमएससी, आईटीआई, डिप्लोमा, बीकॉम, बीफार्मा, डीफार्मा, एएनएम और जीएनएम योग्यता वाले अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष निर्धारित है। चयनित युवाओं को 12 हजार से 20 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed