सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Instructions for crowd management and easy darshan for devotees

Rudraprayag News: भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने के निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 17 May 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
Instructions for crowd management and easy darshan for devotees
विज्ञापन
आईजी राजीव स्वरूप ने केदारनाथ में यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा


संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रप्रयाग। पुलिस महानिरीक्षक राजीव स्वरूप ने रविवार को केदारनाथ धाम पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर, आस्था पथ, लाइन व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की एंट्री और एग्जिट व्यवस्था का जायजा लिया। आईजी ने भीड़ प्रबंधन, लाइनों में प्रतीक्षा समय कम करने और व्यवस्थित दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि केदारनाथ यात्रा में सेवा देना सौभाग्य की बात है और पुलिस कर्मियों को श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए उनकी हरसंभव सहायता करनी चाहिए। आईजी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से संवाद किया और उनका मनोबल बढ़ाया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------
यात्रा मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल है तैनात

ऊखीमठ। केदारनाथ से लौटने के बाद लोनिवि के विश्राम गृह ऊखीमठ में आयोजित पत्रकार वार्ता में गढ़वाल परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक राजीव स्वरूप ने कहा कि इस वर्ष चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं जिसके मद्देनजर सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं को और मजबूत किया गया है। यात्रा मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। चारधाम यात्रा मार्ग को 149 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक 10 किलोमीटर की दूरी पर मेडिकल किट के साथ पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। आपदा की दृष्टि से 48 संवेदनशील स्थानों को चिह्नित किया गया है जहां मानसून से पहले अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed