सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Legal information given to women and villagers

Rudraprayag News: महिलाओं व ग्रामीणों को दी कानूनी जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 17 May 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
Legal information given to women and villagers
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने शनिवार को ब्लाॅक की ग्राम पंचायत गडोरा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पायल सिंह ने की। शिविर में ग्रामीणों और महिलाओं को घरेलू हिंसा, भरण-पोषण, विवाह, तलाक और पैतृक संपत्ति में उत्तराधिकार से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही जरूरतमंद लोगों को निशुल्क विधिक सहायता योजनाओं के बारे में बताया गया। इसके अलावा श्रमिकों को ई-श्रम कार्ड, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, पेंशन, दुर्घटना सहायता और अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान पीएलबी ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से घरेलू हिंसा और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed