{"_id":"6a33edc6b9acd6d11506a9c1","slug":"financial-approval-granted-for-the-chenagad-bakshir-khod-road-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-119216-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: छेनागाड़-बक्शीर-खोड़ मार्ग को मिली वित्तीय स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: छेनागाड़-बक्शीर-खोड़ मार्ग को मिली वित्तीय स्वीकृति
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Thu, 18 Jun 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। विकासखंड जखोली के पूर्वी बांगर क्षेत्र में छेनागाड़-बक्शीर-खोड़ मोटर मार्ग के शेष 4.75 किलोमीटर हिस्से के डामरीकरण की मंजूरी मिल गई है। सड़क के लिए राज्य योजना के तहत 4.02 करोड़ रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। इस सड़क निर्माण से क्षेत्र के कई गांवों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी।
कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने बताया कि लंबे समय से सड़क के डामरीकरण की मांग की जा रही थी। वर्तमान में मार्ग का शेष हिस्सा कच्चा होने के कारण बरसात के दौरान आवागमन प्रभावित हो जाता है। सड़क के डामरीकरण से बक्शीर, खोड़, डांगी, भुनालगांव समेत आसपास के गांवों की संपर्क सुविधा आसान होगी। जल्द ही शेष हिस्से का निर्माण कार्य शुरू होगा। संवाद