{"_id":"6a39129fabafeaad9b0742e0","slug":"video-rudraprayag-waiting-16-years-for-a-road-villagers-of-luthiyag-threaten-to-boycott-the-election-2026-06-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag: 16 साल से सड़क का इंतजार, लुठियाग के ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag: 16 साल से सड़क का इंतजार, लुठियाग के ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी
जखोली। 16 वर्षों से मोटर मार्ग की मांग कर रहे ग्रामीणों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। उन्होंने सड़क न होने पर आगामी चुनाव के बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। ब्लॉक जखोली की ग्राम पंचायत लुठियाग के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण नहीं होने पर आगामी चुनावों के बहिष्कार की चेतावनी दी है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 16 वर्षों से वे सड़क की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक केवल सर्वे ही होते रहे हैं। चिरबटिया बाजार से लुठियाग गांव तक करीब पांच किलोमीटर का रास्ता आज भी पैदल तय करना पड़ता है। सड़क नहीं होने से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। आपात स्थिति में मरीजों को डोली के सहारे अस्पताल पहुंचाना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन दिए गए, लेकिन सड़क निर्माण शुरू नहीं हो पाया। हाल ही में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी को भी ज्ञापन सौंपा गया है। ग्राम प्रधान सुदीपा मैहरा की अध्यक्षता में मोटर मार्ग निर्माण समिति का गठन किया गया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो चिरबटिया बाजार में क्रमिक अनशन, चक्का जाम और आमरण अनशन किया जाएगा। साथ ही विधानसभा चुनाव के बहिष्कार पर भी विचार किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।