सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   FIR lodged for celebrating by bursting firecrackers at Kedarnath shrine

Rudraprayag News: केदारनाथ धाम में पटाखे जलाकर जश्न मनाने पर प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Tue, 28 Apr 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged for celebrating by bursting firecrackers at Kedarnath shrine
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में पटाखे जलाकर जन्मदिन मनाने के मामले में पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कोतवाली सोनप्रयाग में एक इंस्टाग्राम यूजर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली सोनप्रयाग के प्रभारी निरीक्षक राकेंद्र कठैत ने कहा कि सोशल मीडिया की निगरानी के दौरान पता चला कि सुमित नामक इंस्टाग्राम आईडी से एक रील साझा की गई थी। वीडियो में सुमित नाम का युवक मंदिर परिसर के समीप अपने साथियों के साथ पटाखे जलाकर जन्मदिन मनाता दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद धाम की मर्यादा भंग होने की शिकायतें सामने आईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित पर प्राथमिकी दर्ज की। मामले की जांच जारी है और संबंधित व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed