सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Legal awareness camp on human trafficking and bonded labour

Rudraprayag News: मानव तस्करी और बंधुवा मजदूरी पर लगा विधिक जागरूकता शिविर

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Tue, 28 Apr 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
Legal awareness camp on human trafficking and bonded labour
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग की ओर से सोमवार को ग्राम पंचायत बणसू में मानव तस्करी एवं बंधुवा मजदूरी विषय पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक प्राधिकरण की सचिव पायल सिंह ने कहा कि मानव तस्करी और बंधुवा मजदूरी गंभीर सामाजिक एवं कानूनी अपराध हैं, जिनके प्रति समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक रहना आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों को इन अपराधों की पहचान, बचाव के उपाय और संबंधित कानूनों की जानकारी दी। साथ ही बताया कि पीड़ित व्यक्तियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।कार्यक्रम में पैरालीगल वॉलंटियर्स (पीएलवी) ने मानव तस्करी विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। शिविर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही आगामी 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी बताया। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed