{"_id":"6a256f0db37bc409bf0e5fd1","slug":"four-people-injured-in-two-accidents-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-118998-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: दो हादसों में चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: दो हादसों में चार लोग घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sun, 07 Jun 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तिलवाड़ा में कार और बाइक की टक्कर, घिमतोली-कोटखाल में स्कूटी खाई में गिरी
रुद्रप्रयाग/चोपता। रविवार को हुए दो अलग-अलग हादसों में चार लोग घायल हुए। दोपहर को तिलवाड़ा के नौलापानी क्षेत्र में कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग पहुंचाया। उधर घिमतोली-कोटखाल के समीप भी रविवार दोपहर एक स्कूटी सड़क से नीचे गिर गई। यहां भी दो लोग घायल हो गए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि दोनों घटनाओं की सूचना मिलते ही डीडीआरएफ, एसडीआरएफ और 108 एंबुलेंस को मौके के लिए रवाना किया गया। रेस्क्यू टीमों ने घायलों को अस्पताल ले जाया गया। घायलों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। संवाद
Trending Videos