{"_id":"6a266ddc58e149b22e0fad0c","slug":"video-house-listing-work-completed-in-rudraprayag-second-phase-of-census-to-begin-from-september-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"रुद्रप्रयाग में हाउस लिस्टिंग का कार्य पूरा, सितंबर से शुरू होगा जनगणना का दूसरा चरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रप्रयाग में हाउस लिस्टिंग का कार्य पूरा, सितंबर से शुरू होगा जनगणना का दूसरा चरण
Renu Saklani
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:53 PM IST
Link Copied
जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण के तहत 25 अप्रैल से 24 मई तक हाउस लिस्टिंग का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इसके अंतर्गत जिले में हाउस लिस्टिंग ब्लॉकों का गठन भी किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जनगणना कार्य के लिए जनपद में 599 प्रगणक और पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। दूसरे चरण का कार्य दो भागों में संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि आठ जून से सात जुलाई तक 362 बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन एंव गणना प्रपत्र भरने का कार्य करेंगे। इसके बाद 13 सितंबर तक दावे व आपत्तियों का निस्तारण का कार्य किया जाएगा। वहीं दुर्गम और हिमपात प्रभावित क्षेत्रों में सितंबर में जनगणना कराई जाएगी, जबकि अन्य क्षेत्रों में फरवरी 2027 में यह प्रक्रिया शुरू होगी। जिलाधिकारी ने लोगों से सही और सटीक जानकारी उपलब्ध कराकर जनगणना अभियान में सहयोग करने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।