सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Fraud accused absconding for 25 years arrested from Rudraprayag

Rudraprayag News: 25 साल से फरार धोखाधड़ी का आरोपी रुद्रप्रयाग से गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 15 Dec 2025 08:01 PM IST
विज्ञापन
Fraud accused absconding for 25 years arrested from Rudraprayag
विज्ञापन
वर्ष 2001 में हिमगिरी प्लांटेशन कंपनी बनाकर लोगों से हड़पे थे लाखों रुपये
Trending Videos

आरोपी पर पांच हजार का इनाम था घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। 25 साल पहले फर्जी कंपनी बनाकर लोगों के लाखों रुपये हड़पने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को चमोली पुलिस ने रुद्रप्रयाग से गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरे की तलाश जारी है। दोनों पर पांच हजार का इनाम घोषित था। इतने वर्षों से आरोपी पुलिस से छिपता फिर रहा था।
वर्ष 2001 में शिव प्रसाद निवासी कालीमठ जिला रुद्रप्रयाग ने गोपेश्वर थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया कि रविंद्र मोहन व उसके भाई राकेश मोहन दोनों निवासी ग्राम जामू थाना गुप्तकाशी जिला रुद्रप्रयाग ने वर्ष 1993 में हिमगिरी प्लांटेशन नाम की कंपनी शुरू की। लोगों को लालच दिया कि कंपनी में निवेश करने पर कम समय में पैसा दो गुना किया जाएगा और ब्याज भी दिया जाएगा। इस पर लोगों ने खूब पैसे लगाए। मगर वर्ष 2001 में दोनों भाई लाखों रुपये लेकर गायब हो गए। गोपेश्वर थाने में दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को भगोड़ा घोषित किया और उसी दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चमोली ने आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बीते दिनों धोखाधड़ी में फरार दोनों भाइयों पर पांच हजार का इनाम घोषित किया। इन्हें पकड़ने के लिए एसआई सतेंद्र बुटोला के नेतृत्व में टीम गठित की। जांच में अभियुक्तों के दिल्ली में होने की बात सामने आई। इस पर पुलिस टीम दिल्ली व नोएडा भेजी गई। एसपी सुरजीत पंवार ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि अभियुक्त किसी निजी आयोजन के लिए अपने गांव की ओर आ रहा है। इस पर पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी रविंद्र मोहन को फाटा रुद्रप्रयाग से गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed