सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Gave training to workers

Rudraprayag News: कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Tue, 24 Mar 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
Gave training to workers
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। नगर मंडल अगस्त्यमुनि में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का मंगलवार को समापन हो गया। क्रीड़ा भवन में 23 और 24 मार्च को आयोजित कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। पहले दिन संगठन की कार्यप्रणाली, विचारधारा और जनसंपर्क के विषयों पर जानकारी दी गई। कार्यशाला में शक्तिकेंद्र संयोजक, मंडल पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के सदस्य और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। वक्ता वाचस्पति सेमवाल और गंभीर बिष्ट ने संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया। वहीं विधायक आशा नौटियाल, चंडी प्रसाद भट्ट आदि ने संगठन विस्तार के टिप्स दिए। कार्यक्रम का संचालन पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक खत्री के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मनोज राणा सहित कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed