सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Goddess Chandika's Devra Yatra reaches Chopta

Rudraprayag News: चोपता पहुंची मां चंडिका की देवरा यात्रा

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 22 Mar 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
Goddess Chandika's Devra Yatra reaches Chopta
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। फलासी की मां चंडिका की देवरा यात्रा के चौथे चरण के दौरान चोपता में भक्तों को दर्शन दिए गए। इस दौरान मां ने भक्तों की कुशलक्षेम पूछते हुए सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। वहीं यात्रा रात्रि प्रवास के लिए भोनू गांव पहुंची।
Trending Videos

23 नवंबर से शुरू हुए मां चंडिका की देवरा यात्रा तीन चरणों में विभिन्न गांवों का भ्रमण कर रही है। अंतिम चरण की यात्रा 19 फरवरी से जारी है, जिसमें भटवाड़ी, उर्खोली, बच्छनी, तड़ाग, क्यूड़ी कांडा सहित कई गांवों में पहुंचकर मां के दर्शन कराए गए। शनिवार को यात्रा कोल्लू गांव से चोपता पहुंची, जहां रघुवीर सिंह राणा के निवास पर रात्रि विश्राम किया गया। रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा-अर्चना और आरती के बाद डोली को सजाया गया। इसके बाद मां की डोली ने नृत्य करते हुए भक्तों को आशीर्वाद दिया और चोपता बाजार में दर्शन के बाद भोनू गांव के लिए प्रस्थान किया। तुंगेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष मानवेन्द्र बर्त्वाल ने बताया कि यात्रा अपने अंतिम चरण में है। 30 अप्रैल से तुंगेश्वर मंदिर फलासी में महायज्ञ का आयोजन होगा, जिसका समापन 8 मई को पूर्णाहुति के साथ किया जाएगा। इसी के साथ देवरा यात्रा भी संपन्न होगी। इस अवसर पर पंडित त्रिलोचन प्रसाद भट्ट, उपाध्यक्ष दलवीर राणा, सचिव पूर्ण सिंह खत्री, कोषाध्यक्ष यशवंत सिंह नेगी सहित मंदिर समिति के सदस्य, ऐरावल और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed