{"_id":"6a6b41603abe7d6f6509c84a","slug":"kedarnath-yatra-which-had-resumed-after-two-days-halted-again-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-119953-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: दो दिन बाद शुरू हुई केदारनाथ यात्रा फिर रोकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: दो दिन बाद शुरू हुई केदारनाथ यात्रा फिर रोकी
Thu, 30 Jul 2026 07:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Thu, 30 Jul 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैदल मार्ग और हाईवे पर गिरे बोल्डर, यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका
धाम से लौट रहे करीब 600 यात्रियों को शाम को गंतव्य तक भेजा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। बीते दो दिन से बंद केदारनाथ बृहस्पतिवार से शुरू हुई लेकिन बारिश के कारण दोपहर को यात्रा फिर रोक दी गई। सोनप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे और केदारनाथ पैदल मार्ग पर कई स्थानों पर बोल्डर और मलबा आने से प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर यात्रा दोबारा रोक दी। यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया। शाम को बारिश न होने पर फंसे तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकालकर गंतव्य तक रवाना किया गया। प्रशासन के अनुसार बारिश को देखते हुए यात्रा शुरू करने का निर्णय लिया जाएगा।
बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे केदारनाथ धाम के लिए यात्रियों को रवाना किया गया था। मगर बारिश के कारण केदारनाथ हाईवे पर मुनकटिया सहित सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच कई स्थानों पर भूस्खलन और पत्थर गिरने से पैदल मार्ग बंद हो गया। वहीं गौरीकुंड गेट से करीब 200 मीटर आगे भी भूस्खलन हो गया। केदारनाथ पैदल मार्ग पर छौड़ी, जंगलचट्टी और चीरबासा के पास भी बोल्डर गिर गए। सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने यात्रा रोक दी। केदारनाथ धाम से लौट रहे करीब 600 यात्रियों और सोनप्रयाग में मौजूद करीब 250 यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया गया। लगातार बारिश के कारण मलबा हटाने के कार्य में भी बाधा आई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यात्रा दोबारा रोक दी गई है। मौसम सामान्य होने और मार्ग सुचारु होने के बाद ही यात्रा शुरू कराई जाएगी। वहीं एसडीआरएफ के उपनिरीक्षक आशीष डिमरी ने बताया कि यात्रा मार्ग पर पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें तैनात हैं और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।
केदारनाथ हाईवे खुला
रुद्रप्रयाग। बृहस्पतिवार सुबह कई स्थानों पर बोल्डर आने से मार्ग बाधित रहे। केदारनाथ हाईवे सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच तीन स्थानों पर बंद था जिसे दोपहर बाद खोल दिया गया है। वहीं जिले में अब भी 17 संपर्क मार्ग बंद हैं जिन्हें खोलने का कार्य जारी है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार लोक निर्माण विभाग के चार, पीएमजीएसवाई के 11 और एनपीसीसी के दो मार्ग अवरुद्ध हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि शेष 17 संपर्क मार्गों पर भी लगातार मलबा हटाने का कार्य चल रहा है। संवाद