{"_id":"6942accb44b2b4915500ad29","slug":"malta-orange-exhibition-held-sour-taste-enjoyed-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-116110-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: माल्टा, संतरे की लगी प्रदर्शनी, खटाई का लिया स्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: माल्टा, संतरे की लगी प्रदर्शनी, खटाई का लिया स्वाद
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Wed, 17 Dec 2025 06:56 PM IST
विज्ञापन
माल्टा महोत्सव में पहाड़ी नमक पीसते जिलाधिकारी प्रतीक जैन - संवाद
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में पहली बार हुआ माल्टा महोत्सव का आयोजन
शीतकालीन फलों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य ये हुआ आयोजन
महिला स्वयं सहायता समूह और कृषकों ने किया प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। जिला मुख्यालय में बुधवार को पहली बार माल्टा महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए महिला स्वयं सहायता समूहों एवं स्थानीय कृषकों ने प्रतिभाग किया। महोत्सव का उद्देश्य पहाड़ के पारंपरिक एवं शीतकालीन फलों को प्रोत्साहन देना था। महोत्सव में माल्टा, नींबू, संतरे के साथ ही स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जिसमें कीवी और पहाड़ी नमक भी प्रमुख रहे। इस दौरान महिला समूहों की ओर से तैयार की गई पहाड़ी खटाई और नमक के विविध स्वाद को लोगों ने खूब पसंद किया।
नीलम देवी, विजया देवी समेत कई महिलाओं ने बताया कि पहाड़ की पारंपरिक खटाई अब केवल गांवों तक सीमित नहीं रही, बल्कि बाजारों और कार्यालयों तक अपनी पहचान बना चुकी है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से स्थानीय उत्पादों को नया बाजार और पहचान मिलती है। महोत्सव के दौरान जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने भी स्टॉलों का निरीक्षण किया और पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद लिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के महोत्सव स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ-साथ उत्पादकों की समस्याओं के समाधान के लिए एक बेहतर मंच प्रदान करते हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार पहाड़ के शीतकालीन उत्पादों के संरक्षण, विपणन और ब्रांडिंग को लेकर लगातार प्रयास कर रही है। माल्टा महोत्सव उन्नति स्वायत्त सहकारिता नारी, उमंग स्वायत्त सहकारिता मक्कूमठ, जीवन ज्योति सहकारियता दैड़ा समेत कई समूहों ने प्रतिभाग किया।
Trending Videos