सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Pankaj stood first in the painting competition

Rudraprayag News: चित्रकला प्रतियोगिता में पंकज रहे प्रथम

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Tue, 17 Mar 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
Pankaj stood first in the painting competition
विज्ञापन
गुप्तकाशी। नगर पंचायत गुप्तकाशी द्वारा स्वच्छ भारत मिशन व स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और स्वच्छता से जुड़े विषयों पर आकर्षक चित्र प्रस्तुत किए।
Trending Videos

प्रतियोगिता में कक्षा 8 के पंकज सिंह नेगी ने प्रथम, प्रिंसी ने द्वितीय तथा कक्षा 7 के आरुल भारती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सुपरवाइजर नरेश कुमार और सेनेटरी इंस्पेक्टर ध्रुव जोशी मौजूद रहे। वहीं चित्रों का मूल्यांकन वरिष्ठ शिक्षक जसवंत पुंडीर और संतोषी गैरोला ने किया। प्रधानाचार्य प्रदीप सेमवाल ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed