{"_id":"6a04628a66fc2cb1a7064330","slug":"rainwater-spills-onto-the-road-due-to-blocked-drains-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-118457-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: नाली बंद होने से सड़क पर फैल रहा बरसाती पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: नाली बंद होने से सड़क पर फैल रहा बरसाती पानी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Wed, 13 May 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो-- -- -- -- -
फाटा/गुप्तकाशी। राष्ट्रीय राजमार्ग के गुप्तकाशी से सोनप्रयाग के बीच स्थित नारायणकोटी कस्बे में कई दिनों से निकास नाली बंद होने से बरसाती पानी सड़क पर फैल रहा है। ऐसे में कई बार दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके हैं। ग्रामीण अर्जुन सिंह ने बताया की नारायणकोटी को शासन स्तर से पर्यटक गांव घोषित किया गया है। जहां पर नवग्रह, नारायण और वीरभद्र के पौराणिक मंदिर देखने के लिए प्रतिदिन पर्यटक और तीर्थयात्री आते हैं। मगर यहां निकास नाली बंद होने से मुख्य मोटर मार्ग पर 30 मीटर सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है। वहीं एनएच के अधिशासी अभियंता ओंकार पांडे ने बताया कि संबंधित कार्यदायी संस्था को शीघ्र चोक नाली को खोलने के लिए निर्देशित किया जाएगा। वहीं गुप्तकाशी में विश्वनाथ मंदिर मार्ग पर जल निकासी न होने से मार्ग पर पानी भर रहा है। व्यापार संघ राज्य कार्यकारिणी सदस्य मदन सिंह रावत ने नगर पंचायत से जल्द समस्या के समाधान की मांग भी की। वहीं गुप्तकाशी वार्ड सभासद गौरव रावत बताते हैं कि इस मार्ग को प्राथमिकता के साथ इसके सुधार की कार्ययोजना तैयार की गई है शीघ्र ही इस पर कार्य किया जाएगा। संवाद
Trending Videos