{"_id":"69c29178b9ad687f590194b9","slug":"ramlila-ground-parking-tender-cancelled-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-117516-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: रामलीला ग्राउंड पार्किंग के टेंडर निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: रामलीला ग्राउंड पार्किंग के टेंडर निरस्त
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Tue, 24 Mar 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तकनीकी जांच में दस्तावेजों में निर्धारित मानकों का नहीं हुआ पालन
संवाद न्यूज एजेंसी
अगस्त्यमुनि। नगर पंचायत अगस्त्यमुनि में रामलीला ग्राउंड पार्किंग के लिए जारी टेंडर प्रक्रिया तकनीकी कारणों से निरस्त कर दी गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जारी इस टेंडर को पहले 20 मार्च को खोला जाना था और यह बाद में 23 मार्च को खोला गया। निविदाएं खोलने के बाद तीन प्रतिभागियों को तकनीकी मानकों के आधार पर अयोग्य घोषित किया गया जिस कारण आगे की प्रक्रिया नहीं बढ़ सकी।
नगर पंचायत प्रशासन के अनुसार तकनीकी जांच में दस्तावेजों में निर्धारित मानकों का पालन नहीं होने के कारण तीन निविदाएं निरस्त की गईं। इसके बाद केवल एक वैध निविदा बचने की स्थिति बनी जिस पर नियमानुसार निर्णय लिया गया। एक अन्य प्रतिभागी दिनेश बैंजवाल ने दावा किया कि उनके दस्तावेजों में कोई कमी नहीं थी फिर भी टेंडर निरस्त किया गया। इस पर अगस्त्यमुनि नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी निकिता भट्ट ने बताया कि निविदा प्रक्रिया शासन के निर्धारित शर्तों के अनुसार संचालित की जाती है। यदि एक ही निविदा प्राप्त होती है या तकनीकी मूल्यांकन में एक ही निविदा योग्य पाई जाती है तो उसे सिंगल रिस्पॉन्स मानते हुए निविदा निरस्त कर पुनः आमंत्रित किया जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसी प्रावधान के तहत टेंडर को निरस्त किया गया है। नई निविदा के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।
Trending Videos