{"_id":"69d65649c2c68477080f7740","slug":"road-construction-has-caused-a-broken-line-leaving-gaundar-village-without-electricity-for-seven-days-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-117816-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: सड़क निर्माण से टूटी लाइन, गौंडार गांव में सात दिनों से बिजली नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: सड़क निर्माण से टूटी लाइन, गौंडार गांव में सात दिनों से बिजली नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Wed, 08 Apr 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब 350 की आबादी झेल रही परेशानी
मद्महेश्वर घाटी का दूरस्थ गांव है गौंडार
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊखीमठ। सड़क निर्माण से बिजली लाइन टूटने से मद्महेश्वर घाटी के दूरस्थ गांव गौंडार में बीते सात दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। ऐसे में करीब 350 की आबादी बिना बिजली के रह रही है। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम के बीच ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
गौंडार और रांसी के बीच जोनश्री तोक में बिजली लाइन क्षतिग्रस्त होने से पूरे गांव की आपूर्ति ठप पड़ी है। दुर्गम क्षेत्र होने के कारण मरम्मत कार्य भी अब तक शुरू नहीं हो पाया है। ग्राम के पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि एक सप्ताह से गांव में बिजली नहीं है। अधिक बारिश और क्षतिग्रस्त मार्ग के कारण स्थिति और कठिन हो गई है। गांव में जंगली जानवरों के आने का भी डर बना हुआ है। वहीं शाम के समय बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। लोग लालटेन और सोलर लाइट के सहारे रात बिता रहे हैं। ग्रामीण शिवानंद और मदन सिंह पंवार ने बताया कि ऊर्जा निगम को कई बार सूचना दे चुके हैं लेकिन अभी तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। वहीं ऊर्जा निगम के एसडीओ ऊखीमठ रोबिन असवाल ने बताया कि मामला संज्ञान में है। यहां लोनिवि सड़क का निर्माण कर रही है। इससे लाइन टूटी है। अब बृहस्पतिवार को लाइन दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
Trending Videos