सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The pedestrian route near Tharu Camp became operational.

Rudraprayag News: थारू कैंप के पास पैदल मार्ग हुआ सुचारु

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 12 Apr 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
The pedestrian route near Tharu Camp became operational.
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर थारू कैंप के पास ग्लेशियर टूटने से बाधित हुआ मार्ग रविवार से सुचारु कर दिया गया है। बर्फ हटाने के बाद यहां से घोड़े-खच्चरों की आवाजाही भी शुरू हो गई है जिससे यात्रा तैयारियों में लगी टीमों और स्थानीय संचालकों को राहत मिली है। डीडीएमए के अधिशासी अभियंता राजविंद ने बताया कि करीब 80 श्रमिकों की टीम लगातार कार्य करते हुए मार्ग से बर्फ हटा रही है। अब आवागमन सामान्य हो गया है। शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे थारू कैंप के पास ग्लेशियर टूटने से बड़ी लिनचोली के पास पैदल मार्ग का एक हिस्सा अवरुद्ध हो गया था। अब मार्ग खुलने से यात्रा व्यवस्थाएं फिर पटरी पर लौटने लगी हैं। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed