फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Rudraprayag politics Gyalu Lal returns to Congress declares I will remain Congressman for life

रुद्रप्रयाग: ग्यालू लाल की कांग्रेस में वापसी, आधे घंटे के लिए भाजपा में गए थे, बोले- आजीवन कांग्रेसी रहूंगा

Sun, 18 Oct 2026 04:35 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 18 Oct 2026 04:35 PM IST
सार

ग्यालू लाल ने अपनी बात रखते हुए कहा कि वह भाजपा में महज आधे घंटे के लिए गए थे, लेकिन वहां उनका मन नहीं लगा। उन्होंने अपने इस फैसले को लेकर अफसोस भी जताया और कहा कि उनके अपनों ने उनसे मुंह मोड़ लिया था, जिससे उन्हें शर्मिंदगी महसूस हुई।

विज्ञापन
Rudraprayag politics Gyalu Lal returns to Congress declares I will remain Congressman for life
ग्यालू लाल की कांग्रेस में वापसी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रुद्रप्रयाग जिला पंचायत सदस्य ग्यालू लाल के कांग्रेस में वापसी के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा में शामिल होने के बाद अब उन्होंने फिर से कांग्रेस में लौटने का ऐलान किया है।

विज्ञापन


प्रेस वार्ता के दौरान ग्यालू लाल ने अपनी बात रखते हुए कहा कि वह भाजपा में महज आधे घंटे के लिए गए थे, लेकिन वहां उनका मन नहीं लगा। उन्होंने अपने इस फैसले को लेकर अफसोस भी जताया और कहा कि उनके अपनों ने उनसे मुंह मोड़ लिया था, जिससे उन्हें शर्मिंदगी महसूस हुई।
विज्ञापन


पौड़ी में भाजपा को झटका: पूर्व विधायक यशपाल बेनाम ने दिया इस्तीफा, जल्द लेंगे अगला फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने राजनीतिक फैसले को लेकर उन्होंने खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि भाजपा में जाने का उनका फैसला गलत था और वह वहां सहज महसूस नहीं कर पाए। उनके मुताबिक, वह बहकावे में आकर भाजपा में चले गए थे, लेकिन जल्द ही उन्हें एहसास हो गया कि उनका मन कांग्रेस में ही है।


ग्यालू लाल ने भावुक अंदाज में कहा कि कांग्रेस से उनका पुराना जुड़ाव रहा है। उन्होंने बताया कि 18 साल की उम्र में जब उन्होंने पहली बार मतदान किया था, तब भी उन्होंने कांग्रेस को ही अपना वोट दिया था।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह पहले भी कांग्रेसी थे, आज भी कांग्रेसी हैं और आजीवन कांग्रेस के साथ ही रहेंगे। उनकी इस वापसी को रुद्रप्रयाग की स्थानीय राजनीति में एक अहम घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed