{"_id":"69baa90dff0a5ad1450a8166","slug":"shops-and-tents-on-the-kedarnath-yatra-route-will-operate-as-usual-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-117388-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर दुकानों और टेंट का संचालन पूर्व की भांति होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर दुकानों और टेंट का संचालन पूर्व की भांति होगा
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Wed, 18 Mar 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम ने दिए निर्देश, पुरानी विज्ञप्ति होगी निरस्त
संवाद न्यूज एजेंसीरुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर कच्ची दुकानों व टेंट संचालन को लेकर जारी विज्ञप्ति निरस्त कर दी गई है। अब दुकानों और टेंट का संचालन लॉटरी से न होकर पूर्व की भांति ही रहेगा। सीएम ने इस संबंध में निर्देश दिए हैं।
बीते दिनों यात्रा मार्ग पर कच्ची दुकानों के लॉटरी से आवंटन को लेकर जारी विज्ञप्ति का लोगों ने विरोध करते हुए आमरण अनशन शुरू कर दिया था। वहीं भराड़ीसैंण में सत्र के दौरान भी विधानसभा में यह मुद्दा उठा था। बुधवार को केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, दर्जाधारी राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट सहित व्यापारियों ने जिलाधिकारी विशाल मिश्रा से वार्ता की। डीएम ने बताया कि यात्रा मार्ग पर कच्ची दुकानों व टेंट का आवंटन अब लॉटरी से नहीं होगा। व्यवस्था पूर्व की भांति रहेगी। सीएम ने इस संबंध में आदेश दिए हैं। केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र भेजा गया था, जिसके बाद विज्ञप्ति निरस्त करने के आदेश जारी हुए। बताया कि कपाट खुलने से पहले यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर ऊखीमठ में भी प्रशासन, व्यापारियों और डंडी-कंडी व घोड़ा संचालकों के साथ बैठक की जाएगी। वहीं दुकानों का आवंटन लॉटरी से करने के विरोध में चल रहा लोगों का आमरण अनशन समाप्त हो गया है। आमरण अनशन पर व्यापारी संदीप पुष्पाण, वीरेंद्र सिंह, जसवंत सिंह, यशपाल सिंह, जसपाल सिंह, चंद्रमोहन सिंह और प्रेम सिंह शामिल रहे।
Trending Videos