{"_id":"69bc28bb4478cb8f3b085b39","slug":"kedarnath-yatra-2026-new-companies-will-also-operates-helicopter-service-ticket-bookings-to-begin-in-april-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kedarnath Yatra: इस बार नई कंपनियां भी हेली सेवा में भरेंगी उड़ान, अप्रैल से टिकटों की बुकिंग की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kedarnath Yatra: इस बार नई कंपनियां भी हेली सेवा में भरेंगी उड़ान, अप्रैल से टिकटों की बुकिंग की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 19 Mar 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
सार
22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। 21 अप्रैल से हेली सेवा संचालन शुरू हो जाएगा। इस बार हेली सेवाओं के लिए नई कंपनियों ने भी आवेदन किया है।
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन
विस्तार
केदारनाथ हेली संचालन के लिए एविएशन कंपनियों के चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इस बार हेली सेवाओं के लिए नई कंपनियों ने भी आवेदन किया है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) अप्रैल माह के पहले सप्ताह में हेली टिकटों की बुकिंग शुरू करने की तैयारी कर रहा है।
Trending Videos
22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। 21 अप्रैल से हेली सेवा संचालन शुरू हो जाएगा। बीते वर्ष गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा हेलिपैड से पवन हंस, आर्यन एविएशन, ट्रांस भारत, थुंबी एविएशन, ग्लोबल विक्ट्रा हेली, हिमालयन हेली सर्विस, केस्ट्रल एविएशन, एरो एअरक्राफ्ट ने हेली सेवा का संचालन किया था। तीन साल का अनुबंध खत्म होने के बाद यूकाडा ने आगामी चारधाम यात्रा में हेली सेवा के लिए नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया शुरू की है। इस बार हेली सेवा संचालन में नई कंपनियों ने भी आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun: सीएम धामी ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग का विमोचन, पहली बार हुआ प्रकाशित
यूकाडा के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि मार्च माह के अंत तक टेंडर प्रक्रिया पूरी कर हेली कंपनियों का चयन कर दिया जाएगा। वित्तीय निविदा खुलने के बाद ही हेली किराया तय होगा। यूकाडा की ओर से अप्रैल माह के पहले सप्ताह से हेली टिकटों की बुकिंग करने की तैयारी की जा रही है।