{"_id":"69ef658c1d85bf3091052132","slug":"tala-barangali-road-bridge-closed-for-heavy-vehicles-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-118167-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: ताला-बरंगाली मार्ग का पुल भारी वाहनों के लिए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: ताला-बरंगाली मार्ग का पुल भारी वाहनों के लिए बंद
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Mon, 27 Apr 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुल के दाहिने हिस्से की ओर जमीन धंसने से बढ़ा खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊखीमठ। विकासखंड ऊखीमठ के ताला-बरंगाली मार्ग पर लगातार हो रहे भू-धंसाव के कारण मार्ग का स्टील गार्डर पुल भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। पुल के दाहिने हिस्से की ओर जमीन धंसने से खतरा बढ़ गया है। इसलिये यहां अभी सिर्फ छोटे वाहनों की आवाजाही ही होगी। पुल बंद होने तक बड़े वाहनों की आवाजाही ऊखीमठ और भीरी से होगी। ऐसे में लोगों को 15 किमी अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार ताला-बरंगाली मार्ग के किलोमीटर एक पर भू-धंसाव लगातार जारी है। इससे पूर्व निर्मित स्टील गार्डर पुल की स्थिरता प्रभावित हुई है। सुरक्षा को देखते हुए अगले कुछ दिनों तक भारी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इस संबंध में उपजिलाधिकारी ऊखीमठ को भी सूचना भेज दी गई है। विभाग वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर यहां बैली ब्रिज लगाने पर विचार कर रहा है। वहीं पीडब्ल्यूडी ऊखीमठ के अधिशासी अभियंता राकेश प्रकाश नैथानी ने बताया कि फिलहाल पुल को भारी वाहनों के लिए बंद किया गया है। मरम्मत और सुरक्षा कार्य पूरा होने के बाद दोबारा आवाजाही शुरू की जाएगी। संवाद यहां बैली ब्रिज बनाने का विचार है जिस पर बात चल रही है। जून माह तक यहां बैली ब्रिज तैयार कर दिया जाएगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X