{"_id":"6a7b1ab0eeafcd06f702fd63","slug":"transformer-near-school-gate-poses-a-danger-to-students-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-120193-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: स्कूल गेट के पास लगे ट्रांसफार्मर से छात्रों को खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: स्कूल गेट के पास लगे ट्रांसफार्मर से छात्रों को खतरा
Tue, 11 Aug 2026 06:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Tue, 11 Aug 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
बसुकेदार। राजकीय इंटर कॉलेज के मुख्य गेट के समीप लगा ट्रांसफार्मर विद्यार्थियों और आम लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की।
जीत सिंह राणा, कैलाश भंडारी, राजेंद्र सिंह, कैलाश भट्ट, रीना देवी, विजया देवी ने बताया कि ट्रांसफार्मर विद्यालय के समीप है और यहां से गुजरने वाले स्कूली बच्चों को आवाजाही में खतरा रहता है। वहीं बसुकेदार का पारंपरिक मकर संक्रांति मेला भी इसी मैदान में आयोजित होता है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं। ऐसे में ट्रांसफार्मर के आसपास भीड़ रहने से हादसे की आशंका बनी रहती है। पूर्व प्रधान मोहन सिंह भंडारी ने कहा कि ट्रांसफार्मर को शिफ्ट कर सुरक्षित स्थान पर लगाने की मांग की। उधर अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सती ने बताया कि मौके पर कनिष्ठ अभियंता को भेजकर निरीक्षण करवाएंगे जिसके बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।