{"_id":"6a7b1cf9a3238b32d5062e0f","slug":"video-rudraprayag-minister-meets-affected-people-regarding-the-new-8568-meter-long-bridge-in-belni-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag: बेलनी में 85.68 मीटर लंबे नए सेतु को लेकर प्रभावितों से मिले मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag: बेलनी में 85.68 मीटर लंबे नए सेतु को लेकर प्रभावितों से मिले मंत्री
रुद्रप्रयाग। बेलनी में पुराने स्टील सेतु के स्थान पर प्रस्तावित नए मोटर सेतु के निर्माण को लेकर मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी की अध्यक्षता में प्रभावित भवन स्वामियों और व्यापारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में प्रभावितों ने मुआवजे और व्यापार के लिए वैकल्पिक व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं रखीं। राष्ट्रीय राजमार्ग-107 के बेलनी में करीब 60 वर्ष पुराने स्टील सेतु के स्थान पर एप्रोच सहित 85.68 मीटर लंबे नए सेतु का निर्माण प्रस्तावित है। सेतु पुराने पुल के अपस्ट्रीम में बनाया जाएगा। परियोजना की स्वीकृत लागत करीब 33.05 करोड़ रुपये है। बैठक में व्यापारियों ने निर्माण के दौरान दुकानों और कारोबार प्रभावित होने की आशंका जताई। इस पर मंत्री ने प्रभावित परिसंपत्तियों के मुआवजे का पुनर्मूल्यांकन करने और व्यापारियों के लिए अस्थायी दुकानें उपलब्ध कराने को कहा। इसके लिए अस्थायी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के लिए भूमि चिह्नित करने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए। मंत्री ने कहा कि सेतु निर्माण क्षेत्र की यातायात और कनेक्टिविटी के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन निर्माण के दौरान प्रभावित लोगों और व्यापारियों के हितों का भी ध्यान रखा जाना जरूरी है। उन्होंने मुआवजा और पुनर्स्थापना की कार्रवाई पारदर्शी तरीके से करने तथा निर्माण शुरू होने से पहले आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।