Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Sanitation workers' strike over demands continues in Hansi; warning of an indefinite strike issued.
{"_id":"6a7acf0274d9d003310ce15d","slug":"video-sanitation-workers-strike-over-demands-continues-in-hansi-warning-of-an-indefinite-strike-issued-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
मांगों को लेकर नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ के कर्मचारियों की हड़ताल 6 अगस्त से जारी है। एक सप्ताह पहले चंडीगढ़ में सरकार और सफाई कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल के बीच मांगों को लेकर हुई बैठक बेनतीजा रहने के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू की थी। कर्मचारियों ने सरकार को 12 अगस्त तक का समय दिया है। यदि इस अवधि में मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो हड़ताल को अनिश्चितकालीन किया जा सकता है।
जिला प्रधान बलजीत सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कच्चे सफाई कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के समय सभी लाभ देना और सफाई कर्मचारियों को रिस्क अलाउंस देना शामिल है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की 17 मांगों पर पहले सहमति बनी थी, लेकिन अभी तक उन्हें लागू नहीं किया गया है।
बलजीत सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार कर्मचारियों की मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है। सफाई कर्मचारी लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।
उन्होंने कहा कि यदि 12 अगस्त तक सरकार ने मांगों को लेकर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और हड़ताल को अनिश्चितकालीन किया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।