{"_id":"6a7acf6391f5bcfab508f182","slug":"video-three-online-courses-approved-for-dtu-phd-students-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Delhi: डीटीयू के पीएचडी छात्रों के लिए तीन ऑनलाइन कोर्स मंजूर, -31 अगस्त तक कर सकेंगे पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: डीटीयू के पीएचडी छात्रों के लिए तीन ऑनलाइन कोर्स मंजूर, -31 अगस्त तक कर सकेंगे पंजीकरण
दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय(डीटीयू) ने पीएचडी कार्यक्रम के कोर्स वर्क में ऑनलाइन मूक पाठ्यक्रम शामिल करने को मंजूरी दी है। इस संबंध में विश्वविद्यालय ने सर्कुलर जारी किया है। इसके अनुसार विश्वविद्यालय ने पीएचडी छात्रों के लिए तीन पाठ्यक्रमों को स्वीकृति दी गई है। इसमें रिसर्च मेथडोलॉजी एंड स्टैटिस्टिकल एनालिसिस, रिसर्च एथिक्स एंड प्लेजरिज्म और रिसर्च एंड पब्लिकेशन एथिक्स शामिल हैं। यह सभी पाठ्यक्रम स्वयं प्लेटफॉर्म के माध्यम से संचालित होंगे। रिसर्च मेथडोलॉजी एंड स्टैटिस्टिकल एनालिसिस 16 सप्ताह का छह क्रेडिट का पाठ्यक्रम है। जिसे डीटीयू के पीएचडी कोर्स वर्क में चार क्रेडिट के बराबर माना जाएगा। वहीं, दोनों एथिक्स संबंधी पाठ्यक्रम आठ-आठ सप्ताह के और दो-दो क्रेडिट के हैं। विश्वविद्यालय ने इन्हें पीएचडी कोर्स वर्क में संचालित संबंधित कोर कोर्स के उपयुक्त विकल्प के रूप में अनुशंसित किया है। डीटीयू ने इन पाठ्यक्रमों में पंजीकरण की आखिरी तारीख 31 अगस्त तय की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।