सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Two people seriously injured in a collision between a vehicle and a scooter, sent to a higher centre.

Rudraprayag News: वाहन और स्कूटी की टक्कर में दो लोग गंभीर घायल, हायर सेंटर भेजे

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 06 Apr 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
Two people seriously injured in a collision between a vehicle and a scooter, sent to a higher centre.
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। सोमवार दोपहर स्वरगढ़ के पास एक चौपहिया वाहन व स्कूटी की टक्कर में दो लोग गंभीर घायल हो गए। स्थानीय लोग घायलों स्कूटी सवार दीपिका निवासी कंडारा और विवेक रावत निवासी थाती बडमा जखोली को स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि लाए जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर भेज दिया गया। सूत्रों के अनुसार घायल युवक विवेक रावत गढ़वाल राइफलस में तैनात हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गुमान सिंह ने बताया कि वाहन चालक प्रवीन नेगी अगस्त्यमुनि से तिलवाड़ा की ओर जा रहा था और स्वरगढ़ के पास सामने से आ रही स्कूटी से उनकी टक्कर हुई। दोनों घायलों के हाथ और पैर में चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर भेजा गया। वहीं हादसे के बाद चालक फरार हो गया। घायलों की ओर कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएंगी। चालक की तलाश जारी है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed