सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Vishwanath bus service started again

Rudraprayag News: फिर शुरू हुई विश्वनाथ बस सेवा

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 06 Apr 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
Vishwanath bus service started again
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। बीते वर्ष 26 जून को छेनागाड़ में आई आपदा के बाद से बंद पड़ी विश्वनाथ बस सेवा अब फिर शुरू हो गई है। देहरादून तक जाने वाली इस बस सेवा के दोबारा संचालन से क्षेत्र के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। पिछले कई महीनों से ग्रामीण लगातार बस सेवा बहाल करने की मांग कर रहे थे। यह सेवा अगस्त्यमुनि क्षेत्र के 40 से अधिक गांवों के लिए लाइफलाइन मानी जाती है। विश्वनाथ सेवा के अध्यक्ष कुंवर सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की लंबे समय से मांग के बाद लोक निर्माण विभाग ने मार्ग को दुरुस्त किया जिसके बाद अब बस सेवा फिर से शुरू हो गई है। अब यह बस सेवा नियमित रूप से संचालित की जाएगी जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed