सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Water supply has been disrupted for four days, hand pumps have also dried up.

Rudraprayag News: चार दिन से जलापूर्ति ठप, हैंडपंप भी सूखे

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 27 Apr 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
Water supply has been disrupted for four days, hand pumps have also dried up.
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। एक तरफ चिलचिलाती गर्मी दूसरी तरफ पेयजल की समस्या लोगों पर दोहरी आफत बन रही है। नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सिल्ली सेरा वार्ड में पेयजल संकट गहरा गया है। यहां नगर पंचायत कार्यालय के सामने वाले क्षेत्र में चार दिनों से पानी की आपूर्ति बंद है जिससे लोगों को भीषण गर्मी में स्रोतों से पानी भरना पड़ रहा है।
Trending Videos

मगर स्थिति यह है कि स्रोतों पर पानी घट गया है और हैंडपंप सूख चुके हैं जिससे मुश्किलें और बढ़ गई हैं। स्थानीय पवित्रा देवी जमलोकी ने बताया कि पानी की कमी के कारण वृद्धावस्था में भी उन्हें दूर-दूर तक पानी भरने जाना पड़ रहा है। वहीं स्कूल से लौटने वाले बच्चे भी नजदीकी हैंडपंपों पर पानी न मिलने से निराश होकर लौट रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने जल संस्थान से जल्द जलापूर्ति बहाल करने की मांग की। इधर जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता सोनू बिष्ट ने बताया कि फिटर को मौके पर भेजकर लाइन की जांच के निर्देश दिए गए हैं। शीघ्र समस्या दूर कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed