{"_id":"69b2b88dbe22023c5e0f69a3","slug":"women-organised-an-awareness-rally-against-illegal-liquor-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-117252-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं ने निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं ने निकाली जागरूकता रैली
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Thu, 12 Mar 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पहुंचकर डीएम को भेजा ज्ञापन
गुप्तकाशी। शेरसी, बड़ासू, न्यालसू रामपुर और सीतापुर क्षेत्र की महिलाओं ने अवैध शराब की बिक्री के विरोध में जागरूकता रैली निकाली। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर डीएम को ज्ञापन भेजा और 15 दिनों में अवैध शराब की तस्करी पर रोक लगाने की मांग की।
महिला मंगल दल के नेतृत्व में रैली निकाली गई। रैली शेरसी बाजार से निकली और न्यालसू रामपुर तक पहुंची। इस दौरान न्यालसू रामपुर की महिलाओं ने भी रैली को समर्थन दिया। इसके बाद महिलाएं कोतवाली सोनप्रयाग पहुंचीं और कोतवाली के माध्यम से जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग को ज्ञापन भेजा गया। महिला मंगल दल शेरसी की अध्यक्ष रजनी देवी ने बताया कि गांवों में शादी-विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़ते शराब के प्रचलन को रोकने के उद्देश्य से महिलाओं ने यह जागरूकता रैली निकाली है। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता अशोक सेमवाल, महिला मंगल दल अध्यक्ष न्यालसू रामपुर संध्या देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष बड़ासू नीलम देवी, ग्राम प्रधान न्यालसू बबीता देवी, ग्राम प्रधान बड़ासू विमला देवी, ग्राम प्रधान शेरसी वीरेंद्र नौटियाल आदि मौजूद रहीं। संवाद
Trending Videos