{"_id":"6a5f7921f533fb049e075568","slug":"15-roads-blocked-by-landslides-several-villages-cut-off-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-120249-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: भूस्खलन से 15 सड़कें बाधित, कई गांवों का संपर्क कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: भूस्खलन से 15 सड़कें बाधित, कई गांवों का संपर्क कटा
Tue, 21 Jul 2026 07:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Tue, 21 Jul 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिलंगना, जौनपुर और नरेंद्रनगर क्षेत्र में आफत बनकर बरस रही बारिश
भल्लेगांव की पेयजल लाइन अतिवृष्टि की भेंट चढ़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
नई टिहरी। जिले में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। मलबा और बोल्डर गिरने तथा नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से जिले में 15 ग्रामीण मोटर मार्ग यातायात के लिए बाधित हो गए हैं। इनमें लोनिवि की पांच और प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के 10 मार्ग शामिल हैं। सड़कें बंद होने से कई गांवों में आवाजाही प्रभावित हुई है। अतिवृष्टि से देवप्रयाग के भल्लेगांव की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई।
लोनिवि थत्यूड़ के अंतर्गत मसराना-किमोई मार्ग, नरेंद्रनगर क्षेत्र के विडोन-खांकर-सुनारकोट, बेरनी-अमसारी, भरपूर-टोल-बौठ-खरसाड़ी और हिंडोलाखाल-सोनी-सरोली-मैसर्क मार्ग बाधित हैं। नई टिहरी क्षेत्र के जाख-जसपुर-कुट्ठा और चंबा क्षेत्र के आराकोट-गुनोगी-वल्काखाल मार्ग भी मलबा और बोल्डर आने से प्रभावित हुए हैं।
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत घनसाली-अखोड़ी से सरूणा-कोट-चांजी, घुत्तू-देवलग से गंगी, कंडियालगांव-महरगांव से रैका, खंबाखाल-बैल्डोगी, बागी-सिलारी वाया हलेथ, बेलक-बुढ़ाकेदार से पिन्सवाड़, विनयखाल से गेंवली सहित 15 मार्ग बंद हैं। अतिवृष्टि से देवप्रयाग के भल्लेगांव की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। नरेंद्रनगर तहसील के पिपलेथ में संपर्क मार्ग की दीवार और पुश्ता क्षतिग्रस्त होने से सुनील सिंह के आवासीय भवन का आंगन क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
नैनबाग तहसील क्षेत्र के आलेगांव-पालेगांव संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त होने से एक आवासीय भवन को खतरा पैदा हो गया है। जाखणीधार के अंजणीसैंण बाजार में एक आवासीय भवन का आंगन और धनोल्टी के घेना गांव में मुख्य संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। जौनपुर ब्लॉक के कोट श्रीकोट में सिंचाई नहर को भी भारी बारिश से नुकसान पहुंचा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि बंद सड़कों को यातायात के लिए खोलने का काम चल रहा है।