{"_id":"6a6c98806f8ba56d8303b1f4","slug":"gaja-phc-upgraded-to-a-30-bed-chc-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-120426-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: गजा पीएचसी हुआ अब 30 बेड का सीएचसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: गजा पीएचसी हुआ अब 30 बेड का सीएचसी
Fri, 31 Jul 2026 06:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Fri, 31 Jul 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
नई टिहरी। नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में गजा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी)के उच्चीकरण की वर्षों पुरानी मांग जल्द पूरी होने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। अस्पताल को 30 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में उच्चीकृत करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। अस्पताल के उच्चीकरण से निश्चित ही क्षेत्र के लोगों को और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
गजा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग लंबे समय से की जा रही थी। पीएचसी स्तर पर उचित स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिलने के कारण लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र की समस्या को देखते हुए स्वास्थ्य एवं वन मंत्री सुबोध उनियाल ने वर्ष 2025 में आयोजित घंटाकर्ण महोत्सव में पहुंचे सीएम के समक्ष यह समस्याएं रखी।
सीएम घोषणा के एक साल बाद ही उप सचिव कृष्ण कुमार शुक्ल की ओर से 24 मई 2026 को पीएचसी गजा का सीएचसी में उच्चीकरण का आदेश जारी किया गया है। उप सचिव ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के महानिदेशक को पत्र भेजकर आईपीएचएस मानकानुसार आवश्यक पदों के सृजन और भूमि-भवन के व्यय भार का अनुमानित लागत का आंकलन कर प्रस्ताव शीघ्र शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
अस्पताल के उच्चीकरण पर प्रमुख दीक्षा राणा, गजा नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य ताजबीर सिंह खाती, जोत सिंह असवाल, भगवान सिंह चौहान, प्रधान धनसिंह सजवाण और पूर्व सैनिक भूपेंद्र सिंह धनोला ने सीएम धामी और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का आभार जताया है।
गजा पीएचसी के सीएचसी में उच्चीकरण की प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार पदों का सृजन और भूमि-भवन का प्रस्ताव भेजा जा रहा है।
- डाॅ. रामप्रकाश, सीएमओ टिहरी।