{"_id":"6a79bf6649ae34d8c002d622","slug":"a-havan-was-performed-at-suman-park-to-pray-for-wisdom-and-purification-for-the-government-and-administration-tehri-news-c-50-1-nth1001-120599-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: सुमन पार्क में शासन-प्रशासन की शुद्धि-बुद्धि के लिए किया हवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: सुमन पार्क में शासन-प्रशासन की शुद्धि-बुद्धि के लिए किया हवन
Mon, 10 Aug 2026 05:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 10 Aug 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। टिहरी में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज निर्माण करने की मांग को लेकर श्रीदेव सुमन पार्क जन जागरण सत्याग्रह कर रहे लोगों ने शासन-प्रशासन की शुद्धि-बुद्धि के लिए हवन यज्ञ किया। दूसरी ओर, मेडिकल कॉलेज निर्माण संघर्ष समिति के लोगों ने बैठक कर 16 अगस्त से मांग के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने का निर्णय लिया।
मेडिकल कॉलेज निर्माण करने की मांग को लेकर जन जागरण सत्याग्रह पर बैठे पूर्व जिला पंचायत सदस्य जीतराम भट्ट ने कहा कि वह गत 9 दिनों से वह सत्याग्रह पर हैं, लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से मेडिकल कॉलेज निर्माण की स्थिति को स्पष्ट नहीं किया जा रहा है। शासन-प्रशासन में बैठे लोगों को अच्छी बुद्धि आए इसके लिए हवन यज्ञ किया गया है।
उन्होंने कहा कि सरकार जल्द टिहरी के लोगों की भावना के अनुरूप मेडिकल कॉलेज के निर्माण की घोषणा करें। उधर दूसरी ओर मेडिकल कॉलेज निर्माण संघर्ष समिति के संयोजक डॉ़ राकेश भूषण गोदियाल और सह संयोजक भगवान सिंह रावत ने बताया बौराड़ी में संपन्न हुई बैठक में निर्णय लिया गया, कि 15 अगस्त तक मेडिकल कॉलेज के निर्माण की घोषणा नहीं होती है तो 16 अगस्त को नगर क्षेत्र में रैली निकालने के बाद बौराड़ी के गणेश चौक अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
बताया सोमवार को जाखणीधार क्षेत्र में समिति की ओर से जन जागरूकता टीम भेजी गई है। वह क्षेत्र के लोगों से सहयोग की अपील करेगी। इस मौके पर विक्रम तोपवाल, युद्धवीर नेगी, सरस्वती चमोली, उर्मिला सुयाल, सुषमा भट्ट, आशा भट्ट, बिजलदास, मनोहर कुडियाल, टीकम चौहान, रविंद्र कुमार, जेएस नेगी, जितेंद्र सेमवाल, महिपाल नेगी, जयवीर रावत, अनुसूया नौटियाल, रमेश रतूड़ी,देवेंद्र नौडियाल, सीपी डबराल, कमल सिंह महर, आर्यन भट्ट,पर्वत कुमाईं, विशाल राणा, नंदू वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।