फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Minister Khajan Das sang Shiv Jagar

Tehri News: मंत्री खजान दास ने गाया शिव जागर

Mon, 10 Aug 2026 06:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 10 Aug 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
Minister Khajan Das sang Shiv Jagar
नैनबाग (टिहरी)। नैनबाग तहसील के ग्राम पंचायत द्वारिकापुरी (भूटगांव) स्थित शिव मंदिर में क्षेत्र के श्रद्धालु हरिद्वार से सोमवार को गंगा जल लेकर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री खजान दास ने मंदिर में ढोल बाजार कर शिव जागर का गायन किया। मंत्री ने कहा कि क्षेत्र के श्रद्धालुओं की द्वारिकापुरी महादेव के प्रति गहरी आस्था है। प्रत्येक वर्ष सावन के माह में गंगाजल लेने हरिद्वार जाते हैं। गंगाजल लेने गए श्रद्धालुओं का उन्होंने गत दिवस देहरादून में स्वागत किया। सोमवार को कैबिनेट मंत्री गंगाजल लेकर श्रद्धालुओं के साथ ही द्वारिकापुरी पहुंचे।
विज्ञापन

मंदिर समिति के अध्यक्ष बचन सिंह ने कहा कि क्षेत्र का यह शिव मंदिर पौराणिक होने के कारण लोगों की आस्था बढ़ती जा रही है। दूर दराज क्षेत्र के लोग भी गंगाजल जलाभिषेक के लिए यहां पहुंच रहे हैं। सावन माह का चौथा सोमवार होने के कारण दिनभर मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत, रामदयाल शाह, डॉ़ वीरेंद्र सिंह रावत, सुल्तान सिंह चौहान, संदीप राणा, श्याम सिंह चौहान, देशपाल पंवार, किशन चौहान, डॉ़ जगमोहन चौहान, राजू चौहान आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



गंगाजल से किया भोलेनाथ का अभिषेक
थत्यूड/घनसाली/नई टिहरी। जौनपुर ब्लॉक के थत्यूड़ बाजार स्थित प्राचीन त्रंबकेश्वर महादेव मंदिर में सावन के चौथे सोमवार को तडके से श्रद्धालुओं का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। मंदिर के पुजारी राजेश खंडूड़ी ने कहा कि सावन का चौथा सोमवार होने के कारण श्रद्धालुओं की दिनभर भीड़ उमड़ती रही। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष महावीर सिंह सजवाण, ग्राम प्रधान सरस्वती रावत आदि मौजूद थे। इधर घनसाली के बेहेड़ा गांव के प्राचीन सिद्धपीठ नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए लंबी कतार में लगे रहे। वहीं नई टिहरी स्थित सत्येश्वर महादेव, जाखणीधार के देवलसारी, कोटेश्वर महादेव, बुढ़ाकेदार मंदिर, चंबा स्थित बागसू, बागेश्वर तथा प्रतापनगर स्थित ओणेश्वर महादेव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed