{"_id":"6a79b8af9f7b5f9b840a4797","slug":"youth-drowned-in-ganges-at-devprayag-toteshwar-ghat-brother-crying-told-take-5-lakhs-save-my-brother-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा का रौद्र रूप और बेबसी: टोडेश्वर घाट पर डूबा युवक; चिल्लाता रहा भाई, बोला-5 लाख ले लो, उसे बचा लो, वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा का रौद्र रूप और बेबसी: टोडेश्वर घाट पर डूबा युवक; चिल्लाता रहा भाई, बोला-5 लाख ले लो, उसे बचा लो, वीडियो
Mon, 10 Aug 2026 05:54 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 10 Aug 2026 05:54 PM IST
सार
Uttarakhand News: बीते दिनों एक युवक टोडेश्वर घाट पर नहाते समय बह गया। को डूबता देख उसका भाई किनारे पर बेबस खड़ा रहा। वह चिल्लाता रहा रोते-बिलखते और गिड़गिड़ाते हुए वहां मौजूद लोगों से मदद की गुहार लगाता रहा।
विज्ञापन
युवक डूबा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवप्रयाग के टोडेश्वर घाट से आया एक वायरल वीडियो हर किसी का दिल दहला रहा है। वीडियो में गंगा नदी का रौद्र रूप और उफनते पानी के आगे इंसान की लाचारी सावऊ झलकती दिखी।
विज्ञापन
बीते दिनों एक युवक हरियाणा निवासी आर्यन(24) टोडेश्वर घाट पर नहाते समय बह गया। को डूबता देख उसका भाई किनारे पर बेबस खड़ा रहा। वह चिल्लाता रहा रोते-बिलखते और गिड़गिड़ाते हुए वहां मौजूद लोगों से मदद की गुहार लगाता रहा।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में वह कहता सुनाई दे रहा है कि 'कोई बचा लो यार, मैं 5 लाख रुपये दूंगा, कोई तो बचा लो... वो मेरा छोटा भाई है, भगवान के लिए उसे बचा लो।'
विज्ञापन
लेकिन बहाव इतना भयानक था कि चाहकर भी कोई पानी में उतरने की हिम्मत नहीं जुटा सका। साथी बिलखते हुए लोगों के आगे हाथ जोड़ते रहे, पैर छूने को तैयार रहे, लेकिन देखते ही देखते उफनती गंगा आर्यन को निगल गई।