{"_id":"69b40e5732e35f21c20e2d26","slug":"after-arriving-at-the-chhamund-depot-at-730-am-gas-was-delivered-at-1015-am-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-117791-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: छमुंड गोदाम में साढ़े सात बजे पहुंचने के बाद सवा दस बजे मिली गैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: छमुंड गोदाम में साढ़े सात बजे पहुंचने के बाद सवा दस बजे मिली गैस
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Fri, 13 Mar 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
छमुंड गोदाम में साढ़े सात बजे पहुंचने के बाद सवा दस बजे मिली गैस
नियमित सप्लाई के लिए एडवांस बुकिंग कराएं उपभोक्ता: डीएसओ
नई टिहरी। जिला मुख्यालय में रसोई गैस के लिए लाेगों को खूब पसीना बहाना पड़ा। लोग सुबह साढ़े सात बजे से ही छमुंड में इंडेन गैस गोदाम में पहुंचना शुरू हो गए जिससे वहां भीड़ बढ़ने से यातायात भी बाधित होने लगा। लोगों के नाराजगी जताने के बाद करीब सवा दस बजे गैस वितरण शुरू हो पाया। इस दौरान ई-केवाईसी नहीं होने और 25 दिन से पहले सिलिंडर रिफिल कराने पहुंचे लोगों को खाली लौटना पड़ा।
सिलिंडर के लिए उपभोक्ताओं को तीन से चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा। बृहस्पतिवार को खाली हाथ लौटने वाले लोग शुक्रवार को सुबह साढ़े सात बजे से ही गोदाम पहुंच गए। इस दौरान वहां सिलिंडर भरा ट्रक भी पहुंच गया लेकिन वितरण शुरू नहीं होने से वहां भीड़ बढ़ने लगी। कई लोग ऐसे थे जिन्होंने एडवांस बुकिंग नहीं कराई थी जबकि कई की ई-केवाईसी भी नहीं थी। जब साढ़े नौ बजे खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी-कर्मचारी गैस गोदाम पहुंचे तो उन्होंने स्पष्ट किया कि ई-केवाईसी, एडवांस बुकिंग और 25 दिन बाद वालों को ही सिलिंडर दिए जाएंगे। इस पर लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि एडवांस बुकिंग के लिए जो नंबर दिए गए हैं, वह बंद चल रहे हैं। उसके बाद तय किया गया कि ई-केवाईसी और 25 दिन बाद वालों को ही गैस दी जाएगी। करीब सवा 10 बजे वितरण शुरू हुआ और डेढ़ बजे दोपहर गैस मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
गैस सिलिंडर के लिए घंटों इंतजार के बाद खाली हाथ लौटे
घनसाली(टिहरी)। घनसाली गैस गोदाम में भी सुबह से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। कई घंटों तक लाइन में खड़े रहने के बाद पता चला कि गैस नहीं मिलेगी। इस पर लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने से उन्हें रोज एजेंसी के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। लंबे इंतजार के बाद भी लोगों को खाली लौटना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि जब रसोई गैस की कोई किल्लत नहीं है, तो पहले की तरह होम डिलीवरी क्यों नहीं दी जा रही है। उन्होंने रसोई गैस आपूर्ति नियमित कराने की मांग की है। इस बावत एसडीएम अलकेश नौडियाल ने कहा कि घरेलू सिलिंडरों की कोई कमी नहीं है। व्यावसायिक गैस की आपूर्ति पर फिलहाल रोक लगाई गई है। पूर्ति निरीक्षक अमित भंडारी ने कहा कि आज शनिवार के लिए डिमांड भेजी गई है। सप्लाई समय पर मिल गई तो पहले की तरह ही गैस वितरित की जाएगी।
रसोई गैस की सप्लाई पहले की तरह आ रही है। सिलिंडर लेकर गोदाम पहुंचने से होम डिलीवरी नहीं कर पा रहे हैंं। सभी रसोई गैस उपभोक्ता दिए गए नंबर पर ऑन लाइन और ऑफिस में जाकर ऑफ लाइन भी बुक कर सकते हैं। उसके बाद होम डिलीवरी दी जाएगी। ई-केवाईसी और 25 दिन वाली शर्त भी अनिवार्य की गई है।
- मनोज डोभाल, डीएसओ टिहरी।
Trending Videos