सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Two cars collided at the Nagarajadhar turn

Tehri News: नागराजाधार मोड़ पर दो कार आपस में टकराई

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 13 Mar 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
Two cars collided at the Nagarajadhar turn
विज्ञापन
थत्यूड़(टिहरी)। भवान-नगुण सड़क पर नागराजाधार मोड़ के किनारे बने जल संस्थान के पेयजल टैंक के समीप बृहस्पतिवार शाम को दो कारों की आमने-समाने टक्कर हो गई, जिससे कारों के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। गनीमत रही किसी भी कार सवार को चोट नहीं आई। नगुण-भवान नागराजा धार मोटर मार्ग विकास समिति के अध्यक्ष जयेंद्र पडियार ने बताया कि उक्त स्थान पर घुमावदार मोड़ होने के साथ पास ही पेयजल टैंक बना है,जिससे सामने से आने वाला वाहन दिखाई नहीं देता है। पेयजल टैंक के कारण यहां पर समय दुर्घटना का भय बना रहता है। बताया संदीप नौटियाल, ग्राम प्रधान सुमन बाला, गुलाब सिंह राणा के साथ उन्होंने जल संस्थान नई टिहरी के ईई को पत्र भेजकर पेयजल टैंक को दूसरी जगह बनने की मांग की है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed