{"_id":"69b41017ba003222ab08367c","slug":"information-was-provided-about-pursuing-a-career-in-the-health-department-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-117797-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: स्वास्थ्य विभाग में कॅरियर बनाने की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: स्वास्थ्य विभाग में कॅरियर बनाने की जानकारी दी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Fri, 13 Mar 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। स्व. फूल सिंह बिष्ट राजकीय महाविद्यालय नौघर में कॅरियर काउंसलिंग समिति की ओर से स्वास्थ्य विभाग में कॅरियर की संभावनाओं पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्यवक्ता डाॅ. मयनी चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग मेंं कॅरियर के कई विकल्प हैं। यह क्षेत्र सरकारी और गैरसरकारी सेक्टर में स्थिर नौकरी और समाज सेवा का अवसर प्रदान करता है। इसके साथ ही महिला पोषण एवं स्वास्थ्य विषय पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि समाज और परिवार की प्रगति महिलाओं के स्वास्थ्य पर निर्भर करती है। महिला स्वस्थ होगी तो पूरा परिवार स्वस्थ और खुशहाल रहेगा। महिलाओं को जीवन के हर चरण किशोरावस्था, गर्भावस्था और मातृत्व में सही पोषण की जानकारी होती है। महिलाओं के के भोजन में आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन और खनिज जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में होने चाहिए। संवाद
स्वयं सेवियों को स्वास्थ्य की जानकारी दी
थत्यूड़(टिहरी)। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के शिविर में तीसरे दिन राजकीय महाविद्यालय के छात्र -छात्राओं ने ग्राम साटागढ़ में स्वच्छता अभियान चलाया। योगाचार्य दीपक प्रियदर्शी ने योगाभ्यास से स्वयंसेवियों की दिनचर्या की शुरुआत की। उसके बाद एन एसएस स्वयंसेवियों ने ग्राम साटागढ़ में ग्राम प्रधान विजना देवी और अन्य लोगों के साथ सफाई अभियान चलाया। बौद्धिक सत्र में चिकित्सा विभाग से प्रीतिका त्यागी और आकांक्षा ने किशोरी स्वास्थ्य की जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. संगीता सिदोला, डॉ. रविचंद्र, डॉ. बिट्टू सिंह, डॉ. नीलम, डॉ. अंचला नौटियाल, डॉ. शीला बिष्ट और महावीर आदि मौजूद थे। संवाद
Trending Videos