सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   After offering prayers to Goddess Durga at the temple, the dam-affected residents put forward their demands.

Tehri News: मंदिर में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर रखी बांध प्रभावितों की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 26 Mar 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
After offering prayers to Goddess Durga at the temple, the dam-affected residents put forward their demands.
विज्ञापन
मंदिर व घरों में पूजा के बाद महिलाओं ने धरना स्थल पर तोड़ा उपवास
Trending Videos


नई टिहरी। निशुल्क बिजली-पानी की मांग को लेकर टिहरी बांध विस्थापित और प्रभावितों का धरना जारी है। धरने का नेतृत्व कर रहे सामाजिक कार्यकार्ता सागर भंडारी ने कहा कि चैत्र नवरात्र अष्टमी पर्व पर वह सुबह धरना स्थल के नजदीकी जानकी मंदिर में गए। वहां उन्होंने मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर बांध विस्थापितों की मांग को पूरी करने की मुराद मांगी। कहा कि जब शासन-प्रशासन को बांध विस्थापित-प्रभावितों की समस्या नहीं दिखाई दे रही है, तो मजबूर होकर भगवान की शरण में जाना पड़ा है।
दुर्गा अष्टमी पर बांध प्रभावित महिलाओं ने मंदिरों और घरों में पूजा-अर्चना कर धरना स्थल पर ही अपना उपवास तोड़ा। कहा कि टिहरी बांध से मिलने वाली 12 प्रतिशत रॉयल्टी पर पहला अधिकार बांध विस्थापित और प्रभावितों के साथ टिहरी के लोगों है जिन लोगों ने देश हित में अपनी पैत्रिक संपत्ति, विरासत से लेकर संस्कृति तक खो है उन्हें आज बिजली-पानी को लेकर आंदोलन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती धरना जारी रहेगा। जरूरत पड़ी, तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा। इस मौके पर रामेश्वरी देवी, संगीता नेगी, असरुफी देवी, कविता चमोली, रुकमा देवी, विक्रम पंवार , अजय पंवार, देवांक चमोली, सुरेंद्र सिंह, कुशला लाल, नसीम खान, गणेश गिरी, बलवीर राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed