{"_id":"6a3689d0eff96deb66039469","slug":"alcohol-was-not-served-at-the-municipal-council-chairpersons-nieces-wedding-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-119663-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: पालिकाध्यक्ष की भतीजी के विवाह में नहीं परोसी गई शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: पालिकाध्यक्ष की भतीजी के विवाह में नहीं परोसी गई शराब
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 20 Jun 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। नगर पालिका अध्यक्ष शोभनी धनोला की भतीजी के विवाह समारोह की मेहंदी रस्म में शराब नहीं पराेसी गई जिससे लोगों ने उनके इस प्रयास की सराहना की है। स्थानीय लोगों ने कहा कि समाज को सही दिशा के लिए सभी लोगों को मेहंदी व अन्य कार्यक्रमों में शराब का प्रचलन बंद करना चाहिए। नशा मुक्त शादी के लिए शराब नहीं संस्कार मुहिम की ओर से दुल्हन ज्योति रमोला को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
नशा मुक्त विवाह का संदेश देने पर लोगों ने दुल्हन ज्योति, मां कविता रमोला और उसके परिजनों की सराहना की। मुहिम के प्रणेता सुशील बहुगुणा ने कहा कि ज्योति और उसके परिवार ने नशा मुक्त विवाह समारोह का उदाहरण प्रस्तुत कर समाज को प्रेरणादायी संदेश दिया है। पालिकाध्यक्ष धनोला ने कहा कि यह सम्मान उन सभी परिवारों का है जो सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ खड़े होकर अच्छे संस्कारों को बढ़ावा दे रहे हैं। सुमेर चंद रमोला और अनुपमा रमोला ने इस पहल की सराहना की। संवाद