{"_id":"6a38287b4c9793e9f306f10c","slug":"we-will-not-allow-communal-harmony-to-be-disrupted-we-will-oppose-the-bhim-armys-event-tehri-news-c-5-1-drn1020-1001079-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: भाईचारा बिगाड़ने नहीं देंगे भीम आर्मी के कार्यक्रम का करेंगे विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: भाईचारा बिगाड़ने नहीं देंगे भीम आर्मी के कार्यक्रम का करेंगे विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चौंधार चौराहे पर जुटेंगे आज क्षेत्रवासी
लंबगांव (टिहरी)। देवल गांव में केतन लाल की मृत्यु के बाद मामले को जातीय स्वरूप दिए जाने का स्थानीय लोगों ने विरोध किया है। लंबगांव में आयोजित बैठक में लोगों ने कहा कि केतन की मौत बेहद दुखद घटना है। सभी की संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं, लेकिन कुछ बाहरी व्यक्तियों और संगठनों की ओर से मामले को जातीय रंग देकर क्षेत्र के भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसका डटकर विरोध किया जाएगा।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रतापनगर क्षेत्र सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे के लिए जाना जाता रहा है। यहां सभी वर्गों के लोग वर्षों से मिल-जुलकर रहते आए हैं, लेकिन हाल के दिनों में कुछ बाहरी तत्वों की ओर से क्षेत्र के माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासी केतन प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के पक्षधर हैं, लेकिन किसी भी कीमत पर मामले को जातीय संघर्ष का रूप नहीं लेने दिया जाएगा।
बैठक में आज सोमवार को प्रस्तावित भीम आर्मी कार्यकर्ताओं के प्रतापनगर आगमन का विरोध करने का निर्णय लिया गया। क्षेत्रवासियों ने कहा कि वे लंबगांव-डोबरा मोटर मार्ग स्थित चौंधार चौराहे पर एकत्र होकर लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज करेंगे। बैठक में स्थानीय लोगों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की गई।
विज्ञापन
नगर पंचायत अध्यक्ष रोशन रांगड़, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उदय रावत, पूर्व प्रधान दिनेश जोशी, गजेंद्र रावत, अवंतिका भंडारी, राजमोहन, विनोद सिंह, विजय धनाई ने कहा कि इस संबंध में पूर्व में पुलिस और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बाहरी संगठनों का प्रतापनगर क्षेत्र में प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की जा चुकी है। यदि किसी भी संगठन को क्षेत्र में गतिविधियां संचालित करने की अनुमति दी जाती है तो इससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है।
फोटो वायरल करने वालों पर होगी कार्रवाई: एसएसपी
केतन प्रकरण से जुड़े मामले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नाबालिग से संबंधित फोटो और सामग्री प्रसारित की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की पुलिस की ओर से निगरानी की जा रही है। संबंधित पोस्ट और पोर्टल की जांच की जा रही है। एसएसपी श्वेता चौबे का कहना है कि नाबालिग की फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने जांच अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक टिहरी को इस मामले में जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।
भीम आर्मी के प्रतापनगर आने के प्रस्तावित दौरे को लेकर हरिद्वार पुलिस से भी संपर्क किया गया है। लोकतांत्रिक तरीके से अपना पक्ष रखना सभी का अधिकार है। पुलिस ने इस केस में त्वरित कार्रवाई की है।
-श्वेता चौबे, एसएसपी टिहरी।