सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Hunger strike continues on Khait Mountain for the fourth day.

Tehri News: खैट पर्वत पर चौथे दिन भी भूख हड़ताल जारी

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 21 Jun 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Hunger strike continues on Khait Mountain for the fourth day.
विज्ञापन
बांध प्रभावित बोले मांगों पर सरकार कब लेगी सुध

नई टिहरी। टिहरी बांध प्रभावितों की लंबित मांगों को लेकर खैट पर्वत पर चल रही भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। टिहरी गढ़वाल जन अधिकारी संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारी टिहरी बांध की रॉयल्टी का लाभ बांध प्रभावित क्षेत्रों को देने, प्रभावित परिवारों को निशुल्क बिजली-पानी उपलब्ध कराने और अन्य मांगों के समर्थन में अनशन पर डटे रहे। चार दिन बीत जाने के बाद भी वार्ता के लिए किसी अधिकारी के नहीं पहुंचने पर आंदोलनकारियों ने नाराजगी जताई। संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों का कहना है कि टिहरी बांध परियोजना के लिए सबसे अधिक त्याग प्रभावित क्षेत्रों के लोगों ने किया है, लेकिन उन्हें अपने अधिकारों और मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करने को मजबूर होना पड़ रहा हैं। वर्षों से विभिन्न मंचों पर मांगें उठाई जा रही हैं, लेकिन शासन और प्रशासन की ओर से समाधान के लिए कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। मोर्चा के अध्यक्ष सागर भंडारी ने कहा कि हनुमंत राव कमेटी की सिफारिशों के अनुरूप बांध प्रभावितों को सुविधाएं और अधिकार दिए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि टिहरी बांध से होने वाले लाभ में प्रभावित क्षेत्रों की भागीदारी सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन इस दिशा में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। चौथे दिन भूख हड़ताल पर सागर भंडारी, गोपीनाथ सिंह रावत, देवांक चमोली, अजय पंवार डटे रहे। आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed